परफ़्यूम
तेरे परफ़्यूम की ख़ुशबू
मेरी जानां
हमारे वस्ल पर पहले,
गले लगने से
मेरे फ़ेवरेट स्वेटर पे मेरे साथ आई थी
ये तेरे प्यार की
तन पर मेरे पहली निशानी थी
जिसे अब तक हिफ़ाज़त से
मेरी सारी मुहब्बत से
सजा के मैंने रक्खा है
ये ख़ुशबू छूट ना जाये
इसी डर से
दोबारा मैंने उस स्वेटर को
पहना है
ना धोया है...!!
11 जनवरी, 2016
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें